फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bsp protest for hiding ambedker's statue face

प्रतिमा का चेहरा ढकने का जताया विरोध

Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
bsp protest for hiding ambedker's statue face
bsp.jpg - फोटो : bsp.jpg
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर जेल चौराहा स्थित पार्क में आंबेडकर प्रतिमा के चेहरे को पॉलीथिन से ढकने का विरोध जताते हुए अराजक तत्वां पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि असामाजिकतत्वों द्वारा जेल चौराहा स्थित पार्क में स्थापित बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा सफेद पॉलिथीन से ढक दिया, जो संभावित प्रायोजित सोची समझी साजिश कर बड़ी घटना को अंजाम देकर जिले में भाईचारा खत्म कर अशांति उत्पन्न करना चाहते हैं। बताया कि उक्त प्रकरण की गहना से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डॉ. आंबेडकर की मूूर्ति के ऊपर मजबूत व स्थाई छतरी लगाई जाए। राष्ट्रीय पर्वों व डॉ. आंबेडकर जयंती व परिनिर्वाण दिवस आदि पर आयोजित कार्यक्रम पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान चढ़ने उतरने को सीढ़ियां व रेलिंग लगाई जाएं। पार्क में बिना अनुुमति के प्रवेश अवैधानिक घोषित कराया जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार, श्यामा, कैलाश नारायण कुशवाहा, हरीशकर, जानकी प्रसाद बौद्घ, तुलसीराम अहिरवार, कपिल कुमार, सुनील कुमार साहू, चंद्रभान सिंह, महादेव प्रसाद सेन, नीरज तिवारी, सुजान कुमार चौधरी आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, आजाद समाज पार्टी ने भी जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर बताया कि बीते 30 सितंबर की रात को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे पर पॉलिथीन से ढका गया, जो निंदनीय है, जिससे बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष कुंवरलाल गौतम, हरनारायण सिंह राही, महेंद्र सिंह चौधरी, तुलसीदास गौतम, मोजीलाल गौतम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed