फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSP Jiladyach dayaram ahirwar

बसपा के जिलाध्यक्ष बने दयाराम अहिरवार

Tue, 04 Aug 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
BSP Jiladyach dayaram ahirwar
दयाराम अहिरवार, बसपा जिलाध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी में जिलाध्यक्ष पद का फेरबदल कर दिया गया है। पार्टी ने आठ महीने पूर्व बनाए जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर दयाराम अहिरवार को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि इससे सुस्त पड़े संगठन में जान आएगी और संगठन सक्रिय होगा।
विज्ञापन

पार्टी ने आठ महीने पहले बाबूराम अहिरवार को जिलाध्यक्ष बनाकर कमान सौंपी थी। लेकिन, जिलाध्यक्ष अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। पार्टी का मानना था कि सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने के लिए युवाओं को आगे लाया जाए और पार्टी को सक्रिय किया जाए, इसके लिए बाबूराम अहिरवार को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन, वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। और संगठन में जान नहीं फूंक सके। इसी का नतीजा था कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर होकर सत्ता के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी बिल्कुल निष्क्रिय पड़ी है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूट धाम व झांसी मंडल लालाराम अहिरवार और मधुसूदन कुशवाहा की संस्तुति पर दयाराम अहिरवार को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed