फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bsp decide political election mode

निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी बसपा : डॉ. मदन राम

Fri, 04 Nov 2022 09:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
bsp decide political election mode
बीएसपी की बैठक में संबोधित करते बीएसपी नेता -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बसपा के झांसी चित्रकूट मंडल प्रभारी डॉ. मदनराम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने निचले तबके के व्यक्ति में राजनीति एवं अधिकारों की चेतना भरने का काम किया। पार्टी एक आंदोलन है जिसके जरिए अंतिम कतार में खड़ा व्यक्ति भी अपने मूल अधिकारों को पहचानता है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में झांसी मंडल प्रभारी कैलाश पाल ने कहा कि पार्टी ने हमेशा पिछड़े वर्गों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। यह भी निश्चित किया गया कि नगर पालिका परिषद ललितपुर एवं तीनों नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली में पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए रणनीति भी बनाई गई। इस मौके पर झांसी मंडल प्रभारी डॉ. बृजेश जाटव, जिला जोन इंचार्ज अमित कुमार वर्मा, प्रेम नारायण पाल, प्रभु दयाल सूर्यवंशी, संतोष कुशवाहा हरदीला ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार ने की। इस मौके पर जिला महासचिव लखनलाल सविता, जिला सचिव रामकिशन बैजनाथ, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह बघेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र अहिरवार, कपूरचंद पाल, कांशीराम छायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed