फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSG Knowledge Competition: Nine scout-guides were successful

बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता: नौ स्काउट-गाइड रहे सफल

Fri, 22 Mar 2024 03:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
BSG Knowledge Competition: Nine scout-guides were successful
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारत स्काउट-गाइड की बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का परीक्षा फल घोषित कर दिया गया। स्काउट वर्ग, गाइड वर्ग और बुलबुल वर्ग में तीन-तीन स्काउट गाइड ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। सभी नौ स्काउट-गाइड सात अप्रैल को प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता कुछ दिनों पूर्व हुई थी। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता व आयुक्त (स्काउट) डॉ ओमप्रकाश शास्त्री, आयुक्त (गाइड) के संयोजन में इसका परीक्षाफल घोषित किया गया। स्काउट वर्ग में जीआईसी ललितपुर के आयुष साहू प्रथम, वर्णी जैन इंटर कॉलेज के भरतराज यादव दूसरे और भूपेंद्र चंदेल तीसरे स्थान पर आए। गाइड वर्ग में जीजीआईसी की कनक शर्मा प्रथम, रागनी पटेल दूसरे व प्रिंसी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि, बुलबुल वर्ग में जीजीआईसी की रक्षा प्रथम, नीता दूसरे व पूनम देवी तीसरे स्थान पर आईं। इस दौरान जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, रमेश कुमार तिवारी, डॉ राजीव निरंजन, दीपचंद्र व भरत रजक मौजूद रहे। जिला मुख्यायुक्त ओमप्रकाश सिंह को प्रादेशिक मुख्यायुक्त से मिले अधिकार पत्र को जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed