{"_id":"65341a8de1aa74778b06d2b6","slug":"bsa-tested-childrens-knowledge-asked-questions-of-mathematics-and-science-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-5093-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बीएसए ने परखा बच्चों का ज्ञान, पूछे गणित और विज्ञान के सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बीएसए ने परखा बच्चों का ज्ञान, पूछे गणित और विज्ञान के सवाल
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड जखौरा के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से विज्ञान और गणित के सवाल पूछकर उनके ज्ञान को परखा। साथ ही शिक्षकों को दिशा निर्देश भी जारी किए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह शनिवार को ब्लॉक जखौरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी नांगल पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति जांची। स्कूल परिसर, कक्षाओं और शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था को देखा। साथ ही कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी ली। बीएसए ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों का शैक्षिक ज्ञान परखने के लिए कई सवाल पूछे, जिसका उन्हें सही जवाब मिला। इस दौरान मिड डे मील की गुणवत्ता भी जांची गई। इसके बाद बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय बालाढाना पहुंचे। यहां अध्यापक बच्चों को अध्यापन कार्य कराते हुए मिले। इस दौरान दोनों विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले।