फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSA asked for list from ABSA for inter-district transfer

Lalitpur News: अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए बीएसए ने एबीएसए से मांगी सूची

Thu, 13 Jun 2024 04:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
BSA asked for list from ABSA for inter-district transfer
ललितपुर। पारस्परिक अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में कार्यरत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं ऐसे हैं जोकि गैर जनपद निवासी हैं। अब ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाएं जोकि एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण की राह देख रहे थे उन्हें राहत मिल गई है। उनके पारस्परिक अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है। जिले में ऐसे 10-15 शिक्षक हैं, जोकि पारस्परिक अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया में शामिल बताए जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए सभी एबीएसए से शिक्षकों की सूची मांगी गई है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed