{"_id":"6a724f3824799f4be8095e0a","slug":"brother-in-law-dies-from-injuries-sustained-in-a-fight-with-his-sisters-husband-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-160752-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जीजा-साले के बीच हुई झगड़े में चोट से साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जीजा-साले के बीच हुई झगड़े में चोट से साले की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत शहर के मुख्य बस स्टैंड पर जीजा साले में विवाद में मारपीट में साला गंभीर रूप से घायल हो गया। जीजा घायल साले को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने जीजा पर की पिटाई से मौत के आरोप लगाए हैं।
थाना नाराहट के ग्राम नयागांव निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि उसका भाई देवेंद्र सिंह ठाकुर (40) सोमवार को मां की जमीन के केस में विदिशा गया था और रात्रि में लौटकर लगभग नौ बजे गांव जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान बस स्टैंड पर उसे जीजा ग्राम पड़वा निवासी महाराज सिंह भी अपने पांच वर्षीय बेटा जय सिंह के साथ मिल गए। आरोप है कि दोनों ने बस स्टैंड पर शराब पी और घरेलू बातों पर चर्चा करने लगे। इसी दौरान देवेंद्र ने जीजा से बहन से मारने पीटने को लेकर उलाहना दिया और ग्वालियर में भी बहन के साथ पिटाई की बात की, तो दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि जीजा ने साले देवेंद्र की पिटाई कर दी और उसके सिर में वार कर दिया, जिसके बाद वह गिर पड़ा और अचेत हो गया। यह देख जीजा घबरा गया और उसे उपचार को मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई अरविंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि जीजा की पिटाई से घायल होकर उसके भाई की मौत हुई है। बताया कि उसके भाई के दोनों हाथ कलाई से कटे थे और वह अविवाहित था। मृतक तीन बहन व चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।