फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   brother in custody, sisters and mother attempt to suiside

भाई को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 12 Oct 2019 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
brother in custody, sisters and mother attempt to suiside
घंटाघर पर केरो‌सिन लेकर बैठीं महिलाएं। - फोटो : LALITPUR
भाई को छुड़ाने महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी 100 को शुक्रवार को जेल तिराहे पर 50-60 लोगों के इकट्ठा होने और सांप्रदायिक दंगा भड़काने की सूचना मिली। इस पर पुलिस अधिकारी समेत यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंच गई। वहां पर कुछ नहीं मिला। इस मामले में एक युवक को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस पर देर रात उसकी दो बहनें और मां ने घंटाघर के मैदान में उसे उसे छुड़ाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। तीनों ने शरीर में केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। एक महिला ने माचिस की तीली जलाई तो महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में एसडीएम ने महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
मोहल्ला झांसीपुरा निवासी सिकंदर वाल्मीकि को पुलिस ने पूछताछ के लिए शुक्रवार की रात को पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। इसके बाद सिकंदर के परिवार की महिलाओं ने घंटाघर पर एकत्रित होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस पर सिकंदर को फर्जी मुकदमे में पकड़ने का आरोप लगाया। हंगामा देख लोग इकट्ठे हो गए। इसी दौरान सिकंदर की दो बहनें एवं मां ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। जानकारी पर सीओ सिटी राजा सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना, महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और भीड़ को तितर- बितर किया। इसी दौरान एक महिला ने माचिस की तीली जला दी। इस पर महिला पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। एसडीएम रमेश चंद्र भी घंटाघर पहुंच गए और गुस्साई महिलाओं को किसी प्रकार समझाकर वापस घर भेजा। लगभग एक घंटे तक घंटाघर पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
विज्ञापन

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने बताया कि शुक्रवार की शाम को यूपी 100 को किसी ने जेल तिराहा पर 50-60 लोगों के एकत्रित होने व सांप्रदायिक दंगा भड़कने की झूठी सूचना दी थी। इस पर सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी समेत अन्य पुलिस बल भेजा गया। वहां पहुंचने पर कोई मामला नहीं पाया गया। इसी मामले में एक युवक को पुलिस पूछताछ के लिए पकड़ कर लाई थी। युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए महिलाओं ने घंटाघर पर हंगामा किया और कुछ महिलाओं ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed