फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   broken roads and bridge, threat accidents

हादसों को न्योता दे रही जर्जर सड़क व पुलिया

Tue, 15 Dec 2020 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
broken roads and bridge, threat accidents
ग्राम धवा-रखवारा जाने वाली जर्जर पड़ी सड़क - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ललितपुर। तहसील मुख्यालय से ग्राम धवा-रखवारा जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग के गड्ढे खतरनाक रूप लेते जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। यहां से चालक अपने वाहन निकालने में डरते हैं।
विज्ञापन

मड़ावरा-मदनपुर मार्ग से लहर धाम तिराहे से धवा होते हुए रखवारा संपर्क मार्ग देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो गया है। पिछले वर्षों में सड़क की मरम्मत कराई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि मानक विहीन सामग्री का इस्तेमाल किए जाने से सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ गई। इसके बाद किसी ने सड़क की ओर पलटकर नहीं देखा। जिससे सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए, साथ ही पुलिया भी खतरनाक रूप लेती जा रही है।
विज्ञापन

जीर्ण-शीर्ण सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। लोटन अहिरवार, ग्राम धवा
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कुछ नेता समाजसेवा चोला पहनकर अपने व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध करने और राजनीति चमकाने में लगे हैं, उन्हें गांव और गांव में रहने वाले लोगों की समस्या से लेना-देना नहीं है। माखनराज पटेल, ग्राम धवा

----
पानी से सड़क इतनी खराब हो जाती है कि चार पहिया वाहनों को आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि बारिश के मौसम में गांव में एंबुलेंस सेवा तक ठप हो जाती है। आशीष यादव ग्राम रखवारा

ग्राम धवा-रखवारा जाने वाली सड़क की टूटी पड़ी पुलिया

ग्राम धवा-रखवारा जाने वाली सड़क की टूटी पड़ी पुलिया- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed