{"_id":"6849d20b3a1dcf4ea70536ea","slug":"bright-sunshine-during-the-day-relief-from-rain-in-the-evening-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-136975-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दिन में तेज धूप, शाम को बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दिन में तेज धूप, शाम को बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
बानपुर/महरौनी/मड़ावरा/ललितपुर। दिन में तेज धूप से लोगों को तपन भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में शाम को बारिश से मौसम सुहाना हो गया, जबकि आंधी आने से कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
दोपहर बाद तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, शाम को हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। कस्बा बानपुर में शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। लेकिन, आंधी चलने से लोगों के छप्पर व टिनशेड उड़ गए। बाजार में कई दुकानदारों के टिनशेड उड़ने से उन्हें नुकसान हुआ। मड़ावरा क्षेत्र में भी रात साढ़े आठ बजे से अचानक हवा के साथ मौसम बदल गया। 15 मिनट तक यहां तेज बारिश हुई।
-- -- -- -- -
बिजली के तारों पर गिरे पेड़
महरौनी। क्षेत्र में शाम सात बजे बूंदाबांदी होने के साथ आंधी आई। जगह-जगह पेड़ व डालियां गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई, जो देर रात तक नहीं बहाल हो सकी।