फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bridge will be build at sor river

सौंर नदी पर बनेगा पुल, दूर होगी आने - जाने की समस्या

Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
bridge will be build at sor river
खस्ताहाल में पड़ा सौंर नदी का पुल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत पाली-बालाबेहट मार्ग पर स्थित सौंर नदी के वर्षों पुराने व संकरे पुल से शीघ्र ही क्षेत्रवासियों को निजात मिल जाएगी। सेतु निगम द्वारा यहां 90 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ाई के पुल का निर्माण 7.19 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस पुल का निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बरसात व रात के समय इस पुल से निकलना खतरे से खाली नहीं होता।
विज्ञापन

कस्बा पाली से बीस किलोमीटर दूर और बालाबेहट से दो किलोमीटर पहले सौंर नदी निकली है। इस नदी का पुल काफी संकरा और नीचा है। यह पुल वर्षों पहले बनाया गया था, जिस कारण यह पुल उखड़ गया है। इस पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। बरसात के दिनों में नदी का पानी बढ़ने पर पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है, जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह ठप जाता है। पिछले वर्ष ही बारिश में पुल से करीब एक फिट ऊपर पानी बहने के दौरान यहां से एक बस निकालने के दौरान बस पलट गई थी, जिससे कई सवारियां घायल हो गई थी।
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब शासन ने इस नदी पर 90 मीटर लंबाई और साढ़े सात मीटर चौड़ाई का नवीन पुल बनाने को मंजूरी दी। इसका निर्माण कार्य एक माह बाद शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल की कुल लंबाई 90 मीटर और चौड़ाई साढ़े सात मीटर चौड़ी होगी। पुल के लिए चार पिलर व तीन स्पॉन बनाए जाएंगे। इस पुल का निर्माण होने पर इसके दोनों ओर 200-200 मीटर का पहुंच मार्ग भी बनाया जाएगा। पुल के निर्माण के लिए शासन द्वारा सात करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये की मंजूरी दे दी गई है और पुल का निर्माण डेढ़ वर्ष में दिसंबर 2021 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
अगले माह से शुरु होगा पुल का निर्माण
सौंर नदी के पुल का नवीन निर्माण करने के लिए सेतु निगम द्वारा ड्राइंग बनाने के लिए लखनऊ भेजी गई है, जो बनकर आने के बाद अगले माह से पुल का निर्माण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। सौंर नदी पर नवीन पुल के निर्माण का शिलान्यास बीते माह 30 जून को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में किया था। इसके बाद से उप्र. सेतु निगम ने पुल के निर्माण की तैयारियां तेजी से शुरु कर दी हैं और अब ड्राइंग बनकर आने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

सौंर नदी पर 90 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए सात करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ड्राइंग बनाने के लिए लखनऊ भेजी गई है। ड्राइंग आने के बाद अगले माह से पुल का निर्माण शुरु किया जाएगा।
- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र. सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed