फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brides makeup costs 50 thousand, lehenga costs lakhs

Lalitpur News: दुल्हनों का शृंगार 50 हजारी, लहंगा हुआ लखटकिया

Thu, 05 Dec 2024 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Brides makeup costs 50 thousand, lehenga costs lakhs
सहालग : शादियों में शुरू हुआ इवेंट का दौर, बैंड-बाजा और आर्केस्ट्रा का बढ़ा चलन, बाहर से मंगवाए जा रहे महंगे कपड़े व ज्वेलरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सहालग का सीजन बड़े ही धूमधाम से चल रहा है। इस दौरान कई दूल्हा-दुल्हन अपने कपड़ों और ज्वेलरी पर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। दुल्हनों का शृंगार पचास हजार तक पहुंच गया है। दूल्हे की शेरवानी भी एक लाख रुपये तक मिल रही है। वहीं, स्टेज सजावट के अलावा वरमाला भी दस हजार रुपये तक मार्केट में ऑर्डर पर मंगवाई जा रही है। शादी घरों में इवेंट का चलन शुरू होने से शादियां महंगी होती जा रही हैं।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आज की पीढ़ी में शादी-विवाह काफी महंगा हो गया है। आज के ट्रेंड के अनुसार शहर में दुल्हनों का लहंगा पांच हजार से शुरू होकर दस हजार रुपये तक में मिल रहे हैं। इनमें साइड लहंगा, दुल्हन लहंगा, राजपूत पोशाक, शोवर लहंगे, जिमिचू लहंगे, बरबरी लहंगे, शीफोन लहंगे बाजार में उपलब्ध हैं। शहर की दुकानों पर पसंद नहीं आने पर दुल्हन दिल्ली, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जयपुर व गुजरात से भी पचास हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की कीमत के लहंगे ले आ रही हैं। वहीं चढ़ाव की साड़ियां भी शहर में पांच से दस हजार तक मिल रही हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों भोपाल, ग्यालियर व इंदौर जाकर पंद्रह से बीस हजार रुपये तक की चढ़ाव की साड़ियां दुल्हन को भेंट कर दूल्हा के परिजन कोई कमी नहीं रख रहे। दुल्हन के शृंगार का सामान आकर्षक डिजाइन में मार्केट में उपलब्ध हैं, जो सोने-चांदी के जेवरातों की चमक भी फीकी कर रहे हैं। ये सामान भी पांच हजार से लेकर पचास हजार तक मार्केट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-इसी प्रकार दूल्हे के सूट जहां पांच, सात हजार से ग्यारह तक मार्केट में उपलब्ध हैं, तो वहीं सूट और शेरवानी की खरीदारी के लिए यहां के लोग भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं दिल्ली तक पहुंच रहे हैं। यहां से एक लाख रुपये तक की शेरवानी खरीद रहे हैं। ललितपुर में हैंडवर्क शेरवानी सत्तर हजार रुपये में उपलब्ध है। हालांकि अब सूट के अपेक्षा शेरवानी ज्यादा पसंद की जा रही है। शेरवानी में भी कई प्रकार के कपड़ों में उपलब्ध है। इनमें इंदो वेस्टर्न, शेरवानी, अस्क शेरवानी, जोधपुरी एवं शर्क शेरवानी खूब पसंद की जा रही है। इनमें सत्तर हजार की शेरवानी महाराजा पैटर्न में है, जो हैंडवर्क पर तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फूलों के बाजार में वरमाला भी हुई दस हजारी
शहरी क्षेत्र में अब इवेंट का ट्रैंड बढ़ गया है। इसके चलते इवेंट पार्टी वाले शादी का गार्डन की बुकिंग होते ही दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचकर खाना, बैंड, बाजा, स्टेज, वरमाला, आतिशबाजी या आर्केस्ट्रा के अलावा दुल्हन व दूल्हा की एंट्री इवेंट कार्यक्रम के आयोजन का चलन ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि अधिकांश लोग अभी स्टेज वरमाला को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं फूलों के लोकल बाजार में भी वरमाला पांच सौ से लेकर 2100 रुपये तक उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं लोगों के पसंद के अनुसार रोज पैटल गुलाब की वरमाला तीन से पांच हजार रुपये तक मिल रही है। इसी प्रकार लोगों की डिमांड पर फूल व्यापारी दिल्ली से सात हजार से लेकर दस हजार रुपये तक की वरमाला मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed