फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bricks and mortar pelted at tanker driver

Lalitpur News: टैंकर चालक पर बरसाए ईंट-गुम्मे

Sun, 02 Jun 2024 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bricks and mortar pelted at tanker driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नझाई बाजार स्थित जल संस्थान के कार्यालय परिसर में शुक्रवार रात 11 बजे लेड़ियापुरा और नई बस्ती निवासी दो युवक पहुंचे और वहां टैंकर चालक से रात में ही पानी का टैंकर लेकर नई बस्ती ले जाने को कहा। टैंकर चालक के इन्कार करने पर दोनों युवकों ने उस पर ईंट गुम्मा से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसी दौरान मौका पाकर हमलावर भाग गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया है।
जल संस्थान पेयजल आपूर्ति से वंचित क्षेत्रों में सुबह छह से रात नौ बजे तक टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके बाद टैंकरों को जल संस्थान के कार्यालय परिसर (वाटर बॉक्स) में खड़ा कर दिया जाता है। ग्राम नयागांव निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उसका पिता ऊदल सिंह जल संस्थान का टैंकर चलाता है। सुबह छह बजे से टैंकर चलाने के चलते वाटर बॉक्स पर ही सो जाता है। शुक्रवार रात में भी वह सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे मोहल्ला नईबस्ती निवासी गजेंद्र सिंह व लेड़ियापुरा निवासी निक्की राजपूत आए और उसके पिता से पानी से भरकर टैंकर साथ ले जाने के लिए कहने लगे। पिता ने टैंकर रात में चलाने से मना किया तो दोनों ने उन पर ईंट गुम्मा से हमला कर लहूलुहान कर दिया। साथियों ने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी और ऊदल सिंह को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उसका हाल लिया।
विज्ञापन

---
अधिशासी अभियंता ने सुबह लिया घायल का हाल
जल संस्थान के कार्यालय परिसर में हमलावरों ने टैंकर चालक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने रात में मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। सुबह अधिशासी अभियंता शिवराज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना। उन्होंने बताया कि रात में घटना की जानकारी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डीएम को भेजा पत्र : शुक्रवार रात में टैंकर ले जाने से मना करने पर दो युवकों द्वारा चालक पर हमला करने के मामले में जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि रात में नौ बजे के बाद टैंकर नहीं चलाया जा सकता है। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
---
चालकों ने की हड़ताल
वाटर बॉक्स परिसर में ही चालक पर हमला करने से आक्रोशित अन्य चालकों ने टैंकर नहीं चलाए। इसके पानी की समस्या को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह 11 बजे से टैंकरों से सप्लाई शुरू की गई।


---------वर्जन
पीड़त के बेटे की तहरीर पर आरोपी निक्की राजपूत और गजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।-शशिभूषण सिंह, प्रभारी निरीक्षक, शहर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article