{"_id":"5eadb26d8ebc3e902b0f7015","slug":"break-social-distance-in-lockdown-taldehate-news-jhs165854474","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में उड़ा़ई जा रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में उड़ा़ई जा रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन
कैप्सन - सोशल डिस्टेंस को नजर अंदाज करते लोग
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। कोरोना संक्रमण की चेन समाप्त करने व जनता को राहत देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद नगर के कुछ लोग इन निर्देशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। तरबूज व खरबूज खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। नगरवासियों ने ऐेसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
सरकार ने दो सप्ताह तक लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। इसमें ग्रीन जोन वाले जिलों के लोगों को कुछ राहत देते हुए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। जनपद की सीमा के चारों ओर अधिकांश जनपदों में कोरोना के मरीज मिलने से लोगों में तरह- तरह की शंकाएं पैैैदा हो रही हैं। जनसेवा केंद्र, बैंक ग्राहक केंद्र और डाक विभाग द्वारा इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के माध्यम से घर पर ही पैसा निकालने के लिए सुविधा, घर पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके बाद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस समय नगर में आसपास के गांवों में तरबूज और खरबूज काफी मात्रा में सुबह के समय बिकने के लिए गाड़ियों से आ रहा है। इन फलों के खरीदार सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। विरोध करने पर यह लोग लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। कुछ बैंकों में भी सोशल डिस्टेंस का पालन पूरी तरह से नहीं किया जा रहा है। लोगों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
सरकार जनता की भलाई के लिए ही यह कदम उठा रही है। हमारी भी जिम्मेदारी है कि हमें उन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।
- पुनीत सिंह परिहार, चौबयाना
लॉकडाउन का बढ़ाया जाना आवश्यक था। जनपद ग्रीन जोन में है, यह जनपदवासियों के लिए अच्छी बात है। सरकार के निर्देशों का पालन करना सभी का कर्तव्य है।
- शरद सोनी, सरफयाना