फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brahmachari Ravindra moved on the path of devotion and restraint.

Lalitpur News: भक्ति और संयम मार्ग पर बढ़ चले ब्रह्मचारी रविंद्र

Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brahmachari Ravindra moved on the path of devotion and restraint.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर के ब्रह्मचारी रविंद्र आत्मन अब सांसारिक मार्ग को छोड़कर भक्ति और संयम मार्ग की ओर बढ़ चले हैं। सारे भौतिक और सांसारिक सुखों को त्याग कर उन्होंने अपने घर से आखिरी विदाई ली। ब्रह्मचारी रविंद्र आत्मन 22 फरवरी को रतलाम शहर में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज से द्वारा दीक्षा ग्रहण करेगे। मंगलवार को ब्र. रविंद्र आत्मन की घर निकासी की रस्म निभाई गई। घर निकासी के पूर्व उन्होंने तीर्थ क्षेत्र बंधाजी और नवागढ़ के दर्शन किए और वहां की कमेटी ने उनका स्वागत सम्मान किया। घर निकासी के समय सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। सबकी आंखों में विदाई के आंसू थे। पूरे नगर ने भक्ति के मार्ग पर अग्रसर भैयाजी को नम आंखों से विदाई दी। शोभायात्रा के रूप में उनको छोड़ने के लिए जनसमूह उमड़ पड़ा और नगर में हर जगह लोगों ने उनसे मिलकर उनका चरण वंदन किया। शोभायात्रा में नगर पंचायत प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ोनिया, कुलदीप खरे, पप्पी राजा, सुरेश जोशी, गुड्डू राजा, उदयभान सिंह, सरदार गुरुप्रीत सिंह, अभय दुबे, जगदीश पुरोहित, सूर्य प्रताप जमींदार, ब्रजेश अहिरवार, नरेंद्र साहू, रवि राजा, अभिषेक सिंघई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed