फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   B.Pharma student murder case: Key accused with a bounty on his head arrested in an encounter.

बीफार्मा छात्र हत्याकांड : मुठभेड़ में इनामी मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
B.Pharma student murder case: Key accused with a bounty on his head arrested in an encounter.
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए हत्यारोपी के साथ पुलिस की टीम। - फोटो : सांकेतिक
ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौकाबाग में 28 सितंबर की रात शराब दुकान के बाहर चाकू से हमला कर बी-फार्मा के छात्र की हत्या के मामले में मामले वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन


28 सितंबर की रात को चौकाबाग में कोतवाली सदर के ग्राम मसौरा कलां हाल शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी बी फार्मा के छात्र 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू की चाकू से हमला करके आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने हत्या कर दी थी और मौके से भाग गए थे। मृतक के पिता लक्ष्मी प्रसाद की तहरीर पर करन कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रूपेश साहू, पुण्य प्रताप और अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में तीन टीम गठित की थी। गठित की गई पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और एसओजी प्रभारी अतुल तिवारी अपनी टीमों के साथ सोमवार की सुबह आरोपियों की तलाश में जुटे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि इनामी वांछित आरोपी करन कुशवाहा ग्राम रोड़ा के पास हाईवे-44 पर रेलवे ओवरब्रिज से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर छोटी नहर के समीप मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में करन कुशवाहा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से तमंचा, कारतूस, 650 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस टीमें अन्य वांछितों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी है पेशेवर अपराधी, दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया आरोपी करन कुशवाहा पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली सदर सहित अन्य थानों में करीब 27 मुकदमे पंजीकृत हैं। जिसमें मारपीट, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़, चोरी, लूट, रंगदारी, एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने भी उसके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

इस हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान प्रकाश में आए प्रताप उर्फ रोली उर्फ प्रहलाल को 4 अक्तूबर को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। 6 अक्तूबर को पुलिस ने इस केस के आरोपी 25-25 हजार रुपये के इनामी वांछित हत्यारोपी पंकज सहरिया और अजय अहिरवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इसमें पंकज सहरिया के पैर में गोली लगी थी और वह घायल हुआ था।


शराब दुकान के बाहर हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed