फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boycott chinese goods

व्यापारियों ने किया चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार

Sat, 04 Jul 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
boycott chinese goods
घंटाघर पर चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने घंटाघर प्रांगण में चीनी राष्ट्रपतथि का पुतला फूंककर चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार किया। इस दौरान स्वदेशी अपनाओ विदेशी का बहिष्कार करो और आत्मनिर्भर बनो के नारे लगाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि भारत सरकार की मंशा देश को आत्मनिर्भर बनाना है औ र स्वदेशी अपनाना है। इसे ध्यान में रखकर चीन के सामान का बहिष्कार किया है। चीन ने गलवान घाटी में सैनिकों पर हमला किया था। सैनिकों ने मुकाबला करके चीनी सैनािकों को पीछे धकेल दिया था। इस लड़ाई में भारत के 20 सैनिक शहीद हो चुके हैं, इस कारण आम जनमानस ने चीनी सामान का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। प्रदेश एवं जिला के व्यापारी चीनी सामान का बहिष्कार करेंगे और इनकी बिक्री नहीं होने देंगे। ऐसा करने से चीन को सबक मिलेगा।
विज्ञापन

अंत में सभी ने मिलकर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूूंका। बिजली के उपकरण व खिलौने की होली जलाई। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मंच के प्रदेश मंत्री कमलेश सराफ, अभिषेक अनौरा, अजय सोनी,बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, नीरज मोदी, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, समित समैया, युवा जिला अध्यक्ष विशाल सराफ, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed