{"_id":"414240c74204b18764230b6c0f588de0","slug":"boy-ran-from-the-house-to-the-families-assigned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागा बालक परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागा बालक परिजनों को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बानपुर निवासी आशाराम साहू का पुत्र रवि किशन (12 वर्ष) घर से झांसी भाग गया था। चेतना संस्था ने बीती 13 जून को उसे बाल कल्याण समिति सदस्यों के समक्ष बाल गृह दैलवारा में निरुद्ध कर दिया था। समिति सदस्यों ने बालक के परिजनों की खोजबीन की। मंगलवार को बालक रवि किशन को उसके पिता आशाराम को सौंपा गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य राजेंद्र कुमार रजक एडवोकेट, दिनेश गोस्वामी एडवोकेट एवं कल्पना संज्ञा उपस्थित रहे।
