{"_id":"60c7ae6d8ebc3e281d50b471","slug":"boy-died-pesticide-eaten-lalitpur-news-jhs1971137104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक खाने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक खाने से किशोर की मौत
विज्ञापन
कीटनाशक खाने से किशोर की मौत
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गढ़ौलीकलां में एक किशोर की कीटनाशक खाने से जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मड़ावरा के ग्राम गढ़ौलीकलां निवासी ऋषभ निरंजन (14) पुत्र रामभरन निरंजन ने सोमवार को सुबह करीब नौ बजे घर में रखी इल्ली मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे पहले महरौनी सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त युवक दो बहिनों में इकलौता भाई था।