फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boundation on school

प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Sat, 20 Jan 2018 01:13 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 20 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
boundation on school
private school - फोटो : demo
जनपद के प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकों के नाम पर होने वाली कमीशन खोरी को रोकने की मांग को लेकर बीते रोज स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर जागरुकता अभियान संस्था ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम मानवेंद्र सिंह ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक का आयोजन आगामी 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे से राजकीय इंटर कालेज ललितपुर के सभागार में होगा। गौरतलब है कि संगठन ने शिकायत की थी कि प्राइवेट विद्यालयों में सभी तबके के अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं। प्राइवेट विद्यालयों द्वारा कमीशन बाजी के चलते पुस्तकों का मूल्य 200 से 300 रुपये तक कर दिया जाता है और प्रतिवर्ष विद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया जाता है, जिससे वह पाठ्यक्रम दोबारा उपयोग न हो सके। इस कारण अभिभावकों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई में अभिभावकों को मनमाने दामों पर नवीन पाठ्यक्रम खरीदना पड़ता है। वहीं, ड्रेसों में भी खुलेआम बाजार में उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया जाता है। संस्था ने प्राईवेट विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed