{"_id":"602c23618ebc3ee94e4c5818","slug":"boring-machine-operator-trife-against-fuel-inflation-lalitpur-news-jhs1887290195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल, पेट्रोल मूल्यवूद्घि के विरोध में थमे बोरबेल्स गाड़ियों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल, पेट्रोल मूल्यवूद्घि के विरोध में थमे बोरबेल्स गाड़ियों के पहिए
विज्ञापन
पेट्रोलियम दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में वाहनों के पहिया जाम कर प्रदर्शन करते बोरबेल्स संचाल
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में बोरिंग मशीन संचालकों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि बढ़ते दामों के कारण पुराने दामों में बोर करना मुश्किल हो रहा है। डीजल और पेट्रोल के दाम कम किए जाएं।
यूनियन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बुंदेला ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी ने बोरिंग का काम बिगाड़ दिया है। पुराने दामों पर बोर करना मुश्किल हो गया है। इस कारण बोरिंग करने वालों को हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पंद्रह वर्ष पहले डीजल के दाम बहुत कम थे, जिसके चलते 80 रुपये प्रति फुट बोरिंग का चार्ज लिया जाता था। अब डीजल का मूल्य 80 रुपये लीटर से भी अधिक हो गया है। जबकि, बोरिंग पुराने दामों पर ही की जा रही है। इस कारण बोर करने में डीजल का खर्च भी नहीं निकल रहा है। डीजल के दाम कम किए जाएं।
इस मौके पर इंद्रपाल निरंजन, ब्रजपाल सिंह परिहार, धनीराम निरंजन, आनंद पटेल, नरेंद्र पटेल, बलवंत राजपूत, घनश्याम राजपूत, लखपत राम पटेल, तेज सिंह राजपूत, केपी राजा, महेंद्र साहू, विजय पीटर, प्रकाश पटेल, महेंद्र पटेल, महेंद्र राय, अजय सोनी, अजय पांडेय, प्रमोद पटेल, कुंदन राजा, जागेश्वर कौशिक आदि मौजूद रहे।