फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of ITI Madawara employee found on railway track in Ayodhya

Lalitpur News: आईटीआई मड़ावरा के कर्मचारी का शव अयोध्या में रेल पटरी पर मिला

Mon, 20 Jul 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Body of ITI Madawara employee found on railway track in Ayodhya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा/रनगांव। कस्बा मड़ावरा स्थित आईटीआई में कार्यरत एक कर्मचारी का शव अयोध्या में रेलवे ट्रैक पर मिला है। युवक 16 जुलाई से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने की सूचना पर परिजन अयोध्या पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम उल्दनाखुर्द निवासी 26 वर्षीय सुंदर मड़ावरा स्थित आईटीआई में प्रचार-प्रसार का कार्य करता था। वह कई वर्षों से मड़ावरा कस्बे में किराये के कमरे में रह रहा था। परिजनों के अनुसार 16 जुलाई को वह अचानक लापता हो गया था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि अयोध्या जनपद में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। पहचान होने पर सुंदर के परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रविवार को शव गांव उल्दनाखुर्द पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में एक पुत्र है।परिजनों ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी होने से इन्कार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
मृतक के परिजनों द्वारा थाने आकर युवक के लापता होने की बात बताई गई थी। जबतक पुलिस कोई कार्रवाई कर पाती अयोध्या जीआरपी की ओर से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई जिस पर परिजनों द्वारा शव सुपुर्दगी में लेकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलह स्पष्ट नहीं हो सकी और न ही किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत दी गई।-मनोज कुमार मिश्रा,प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed