{"_id":"5edf93d38ebc3e42b82f2e74","slug":"body-found-on-rail-track-lalitpur-news-jhs1686341183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : ?????
ललितपुर। शहर के देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगोदाम के सामने एक युवक का शव पटरियों पर मिला। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश जिला सागर के थाना मालथौन के ग्राम बरौदिया निवासी लखन लोधी (21) पुत्र अशोक एक वर्ष से मामा के यहां ललितपुर के नेहरू नगर में रह रहा था। सोमवार को मामा के लड़के विजय सिंह के साथ मालथौन में पैसे निकालने गया था। वापस आते समय मामा के लड़के को जाखलौन में छोड़ आया। इसके बाद उसका शव सोमवार देर रात्रि को देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से आगे मालगोदाम के पास डाउन लाइन में खंभा नंबर 1033/ 1820 पर पटरी पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त शव के पास मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक के मामा ऊदल सिंह ने बताया कि मृतक पैसे निकालने सागर के मालथौन गया था। जहां से देर रात्रि तक वापस नहीं आया। बाद में मृतक के पिता अशोक को घटना की सूचना दी।