फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   board exam up

गांव के बच्चों ने शहरियों को पछाड़ा

Sat, 10 Jun 2017 01:09 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 10 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में महरौनी तहसील के छात्र-छात्राओं ने शहर समेत जनपद के अन्य क्षेत्रों को पछाड़कर बाजी मार ली है। हाईस्कूल में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दीपा निरंजन पुत्री भरत लाल निरंजन ने 600 में से 541 अंक (90.17 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में आदेश साहू पुत्र रामसेवक साहू निवासी सुनवाहा थाना बानपुर ने 500 में से 457 अंक (91.40 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

 
- पिता की मेहनत ने बनाया टॉपर
मेरे पिता एक कृषक हैं और हमारे पास मात्र तीन एकड़ की खेती है। इसी खेती से मेरे पिता पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं और साथ ही उन्होंने मेरी पढ़ाई भी कराई है। उन्होंने मेरी पढ़ाई व भविष्य के लिए काफी मेहनत की है। इसलिए मेरा भी फर्ज है कि मैं उनकी मेहनत को बेकार न जाने दूं। मैने घंटों मेहनत कर अपने पिता व परिवार को सपना पूरा करने की शुरुआत की है। मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता व गुरुजन को दूंगा। मैं आईएएस या आईपीएस की तैयारी के लिए इलाहाबाद पढ़ाई करने जाऊंगा।
विज्ञापन

- आदेश साहू पुत्र रामसेवक साहू
इंटरमीडिएट जिला टॉपर

- इंजीनियर बनकर नाम रोशन करूंगी
मैं ग्राम बारचौन की रहने वाली हूं और मेरे पिता किसान हैं। मेरे गांव से महरौनी की दूूरी अधिक है और रास्ता भी ठीक नहीं है, इससे विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती थी। मेरी शिक्षा पर फर्क न पड़े, इसके लिए मेरे अभिभावक महरौनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं। मेरी सफलता के पीछे माता-पिता व गुरुजनों का पूरा सहयोग रहा है। मैं पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपा निरंजन पुत्री भरत लाल निंरजन
हाईस्कूल जिला टॉपर


हाईस्कूल के टॉप टेन टॉपर
ठाकुर रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज कुआंघोषी की छात्रा रिमी मलैया ने 88.83 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी की शिखा यादव ने 88.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, चौथा स्थान इसी विद्यालय की नीलम दुबे ने और महरौनी की ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सीतांशी सिंह ने 88.50 प्रतिशत ने प्राप्त किया है। पांचवें स्थान पर कस्बा बिरधा के किसान इंटर कॉलेज के दो बालक चंद्रशेखर व दिनेश निरंजन रहे हैं, दोनों नें ही 88.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छठवां स्थान महरौनी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा गीतांशी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा तीन छात्राओं ने 87.83 प्रतिशत अंक हासिल करके सातवां स्थान प्राप्त किया है, इसमें महरौनी के सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आकांक्षा चौबे के साथ जिला मुख्यालय पर संचालित श्रीसुधासागर बालिका कॉलेज की छात्रा सेजल लक्षकार और एसडीएस कॉलेज की छात्रा रोशनी ने सातवां स्थान पा कर शहर के बच्चों का खाता खोला है। वहीं, बिरधा के कृष्णा और गणेश प्रसाद ने 88.67 प्रतिशत अंक पाकर आठवां स्थान, महरौनी की मौसमीन बानो ने 87.50 प्रतिशत अंक पाकर नौवां स्थान और मोहित शर्मा व अंकित कुमार ने 87.33 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

इंटरमीडिएट के टॉप टेन टॉपर
जनपद में द्वितीय स्थान ग्राम बिरधा के किसान इंटर कॉलेज की छात्रा रुचि गुप्ता ने 90.60 प्रतिशत अंक पाकर प्राप्त किया है। महरौनी के सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के लोकपाल सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी सतलीगा ने जिला तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चौधा स्थान बिरधा किसान इंटर कॉलेज के भरत कुशवाहा ने 90 प्रतिशत अंक पाकर, पांचवां स्थान भी इसी विद्यालय की महिमा टोंटे ने 89.80 प्रतिशत अंक पाकर प्राप्त किया है। छठवें स्थान पर बिरधा की अंजू और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की द्रष्टि साहू रहीं, दोनों ने 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सातवें स्थान पर बिरधा के ही दर्शन सिंह रहे, इन्होंने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आठवां स्थान महरौनी की अंजली सिंह ने 89 प्रतिशत अंक पाए हैं। नौवें स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के अमित सेन व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की साक्षी राठौर दोनों ने 88.40 प्रतिशत अंक पाकर प्राप्त किया है। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की छात्रा नैंशी वर्मा ने 88.20 प्रतिशत अंक पाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है।



कृषि बोर्ड परीक्षा में भी महरौनी अव्वल
महरौनी। महरौनी के होनहार छात्रों ने जहां उत्तर प्रदेश की माध्यमिक परीक्षा में जिले में कीर्तिमान स्थापित किया है। तो वहीं ग्यारहवी की कृषि वर्ग की बोर्ड परीक्षा में महरौनी के शीतल बडौनिया इंटर कालेज के नरेन्द्र सिंह ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। महरौनी तहसील अन्तर्गत ग्राम भदौरा निवासी राम प्रसाद के नरेन्द्र सिंह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। महरौनी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के ग्राम भदौरा मे पूर्व से माध्यमिक तक की पढ़ाई करके महरौनी के शीतल बडौनिया इंटर कालेज में ग्यारहवी की यूपी बोर्ड परीक्षा में 450/399 अंक प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की और अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed