फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   board exam improvement

हाइस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में अंक सुधार के लिए मिला मौका.

Mon, 23 Aug 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
board exam improvement
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
ललितपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा अंक सुधार का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण बाबू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय के सत्र 2020-21 के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के सभी छात्रों की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परीक्षाफल 31 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर प्रकाशित हो चुका है। घोषित परीक्षाफल 2021 में परीक्षा में शामिल समस्त इच्छुक परीक्षार्थी (जिनमें विदहेल्ड श्रेणी, सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले आदि सभी श्रेणी के परीक्षार्थी सम्मलित हैं)। उक्त परीक्षाफल में प्राप्त अंक या परिणाम में एक या एक से अधिक विषयों में अंक के सुधार के लिए बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी परीक्षा में सम्मलित होना चाहते हैं , वे परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरकर विद्यालय में 27 अगस्त तक तक उपलब्ध करा सकते हैं।यदि परीक्षार्थियों का आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक जमा नहीं किया जाता है तो इस अंक सुधार के लिए आयोजित परीक्षा में बैठना संभव नहीं होगा। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 18 सितंबर से छह अक्टूबर के मध्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होनी है। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस परीक्षा के परीक्षा परिणाम के अनुसार अंकों में जो कमी या वृद्धि ( वर्ष 2021 की निरस्त परीक्षा के परीक्षाफल की तुलना में ) जो भी होगी वह ही अंतिम रूप से मान्य होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed