फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Block Pramukho ne li pad ki shapath

ब्लाक प्रमुखों ने ली पद की शपथ

Sat, 19 Mar 2016 12:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 19 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Block Pramukho ne li pad ki shapath
ब्लाक प्रमुखों ने ली पद की शपथ - फोटो : demo
बांसी/ महरौनी/ बार/ बिरधा/ सैदपुर/ तालबेहट ( ललितपुर )। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


ग्राम जखौरा के विकासखंड परिसर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कैलाश सिंह यादव को एसडीएम रमेश चंद्र ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान वक्ताओं ने ब्लाक के विकास हेतु हरसंभव प्रयास का वचन दिया। जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने पेयजल समस्या निस्ताण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष फूल सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जखौरा यादवेंद्र सिंह यादव, बालकिशन नायक, जिला पंचायत सदस्य ज्योति लोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक सिंह यादव, रोशन यादव, नीरज जायसवाल, सोबरन सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, उत्तम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामजीवन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सुदामा प्रसाद दुबे ने व आभार व्यक्त बीडीओ अजय कुमार ने किया। शपथ ग्रहण के पश्चात क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक हुई, जिसमें पेयजल समस्या के निदान के लिए ब्लाक स्तर पर खराब पड़े हैंडपंप, रीबोर कराने व टैंकर संचालन की रिपोर्टिंग तैयार किए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


महरौनी के विकासखंड कार्यालय में शशि भूषण सिंह बुंदेला के मुख्य आतिथ्य में एसडीएम मडावरा सुरेश कुमार पाल ने ब्लाक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलायी गई। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस मौके पर संजय पांडेय भारत, पूर्व प्रधानाध्यापक भगवत सिंह, पूर्व शिक्षक दशरथ अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर खरे, खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ोनियां, पूर्व ब्लाक प्रमुख दरयाब सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज सिंह सिकरवार, भगत राजा, अतुल कुमार निरंजन, गिन्नी राजा, बृषभान सिंह यादव, रामकुमार, राघवेंद्र भौंडेले, संतोष निरंजन, कालका प्रसाद यादव, मनोहर लाल पंथ, सरफराज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सविता रजक व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार ने शपथ दिलाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में जयराम सिंह यादव, रामजीवन सिंह, फूलसिंह यादव, दशरथ सिंह, करतार सिंह, खुुशाल चंद्र साहू, किशोरी लाल रजक, जयप्रकाश रजक, पुष्पेंद्र यादव, मातादीन, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन सहावेंद्र सिंह ने किया।

बिरधा में एसडीएम प्रियंका सिंह ने ब्लाक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन को शपथ दिलाई गई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान, पूर्व ब्लाक प्रमुख सूरज रानी निरंजन, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, राजेश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, मुरारी लाल जैन, रामरतन कुशवाहा, उत्तम सिंह चौहान, बालकृष्ण नायक, गिरधारी सिंह यादव, महेंद्र सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य वंशीधर, जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, इंजी.अमित निरंजन, डा. पूरन सिंह निरंजन आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश टोंटे ने किया।

खंड विकास अधिकारी कार्यालय मड़ावरा में एसडीएम एसके पाल ने ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मौजूद शशिभूषण बुंदेला, अमर सिंह गौर समेत जिले के प्रतिष्ठित संत- महंत व अधिकारियों का पूर्व जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अशोक रावत ने स्वागत किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत लखन लाल झा, चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी महेंद्रपाल सिंह भदौरिया, सपा ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह तोमर, डा. शिखर चंद्र सिलौनियां, व्यापारी नेता संजय खन्ना, टंडन रावत, पूर्व प्रधान सुनील कुमार सिंघई, दीवान इंद्रपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीयूष श्रीवास्तव, बड़े राजा, दीपू राजा, टिकी रावत, सोनू रावत, अरविंद कुमार रावत, आलोक रावत, मनोज खटीक, प्रभु गंधर्व, गोविंद सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे। संचालन राजू सोंरया ने किया।


तालबेहट ब्लाक परिसर में शुक्रवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख ऊषा रानी को उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, सहकारी बैक के उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य फूलसिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, महेंद्र आलापुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीएन लिटौरिया, मर्दन सिंह के प्रबंधक मनोज भट्ट, वीरेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रभान सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे। संचालन जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, विनोद अवस्थी व सनत सिंह चंदेल ने किया। आभार पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह यादव जताया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बोर्ड की पहली बैठक नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख की मौजूदगी में हुई, जिसमें विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed