फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   blitzcraize died

गाज गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 31 May 2017 12:23 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 31 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
blitzcraize died
हादसा - फोटो : demo pic
सोमवार शाम राजघाट बांध के डूब क्षेत्र में स्थित खरबूजा के खेत में मजदूरी करने गए एक व्यक्ति की गाज की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 10 दिन बात ही उसकी पुत्री का विवाह होना था, घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन


थाना जाखलौन के ग्राम सेरवास निवासी हरीराम सहरिया (50) पुत्र बुद्दे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। विगत सोमवार को वह मजदूरी करने राजघाट बांध के डूब क्षेत्र में कोमल के खेत में लगे खरबूजे तोड़ने गया था। जब वह खेत पर ही काम कर रहा था तो इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे गाज गिरी, जिसकी चपेट में आ गया। इससे हरीराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्राम दावनी के ग्रामीणों ने शव को पड़ा देखा और तत्काल उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि हरीराम तीन भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उसकी सबसे बड़ी पुत्री भारती का विवाह 10 जून को पक्का हुआ था। पुत्री की बारात मध्यप्रदेश के जिला सागर के ग्राम भावौदा से आनी थी। विवाह के लिए दिन-रात एक कर मजदूरी कर रहा था। इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।
विज्ञापन


एक बालक आहत
वहीं कस्बा जाखलौन निवासी कन्हई (15) पुत्र बृजलाल रैकवार सोमवार शाम खेत पर गांव के कुछ मित्रों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर गाज गिरी, जिसकी धमक से वह आहत हो गया। परिजनों द्वारा उसको जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed