फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Black spots on betel leaves due to winter

Lalitpur News: सर्दी से पान के पत्तों पर पड़े काले धब्बे

Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Black spots on betel leaves due to winter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कड़ाके की सर्दी में पान की खेती प्रभावित हो रही है। खेतों में बनाए गए बरेजों पर फैले पान के पत्ते काले पड़ने के साथ टूटकर गिर रहे हैं, इससे किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि यही हाल रहा तो पान की खेती में फिर नुकसान हो जाएगा।
पाली क्षेत्र में करीब 500 परिवार पान की खेती करते हैं। उनकी आय का यही मुख्य स्रोत है, लेकिन कुदरत की मार से किसान परेशान हैं। पहले गर्मी में फसल खराब हुई थी। अब सर्दी से पान का पत्ता काला पड़ रहा है। परशुराम चौरसिया ने बताया कि उसने कड़ी मेहनत कर पान की फसल तैयार की थी। सर्दी अधिक पड़ने से अब पत्ते काले पड़ रहे हैं और कुछ दिनों में टूटकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

पान किसान मुन्ना चौरसिया, खेम चंद्र चौरसिया और संजय चौरसिया ने बताया कि पान की खेती के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कोरोना काल से बरेली के लिए बस बंद होने के बाद परेशानी और बढ़ गई है। निजी साधनों से बरेली व अन्य मंडियों में पान भेजना पड़ता है। देर होने पर पत्ता खराब हो जाता है, जिसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दी के कारण ही उनके बरेजों में लगी पान की बेल के पत्ते काले पड़कर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
फैक्ट फाइल
विवरण पहले अब
पाली क्षेत्र में पान का रकबा 2000 एकड़-100 एकड़
क्षेत्र के पान किसान 6000 - 500
0000000
सर्दी में पत्ते पर पानी पड़ा होने से वह काला पड़ जाता है। इससे बचने के लिए दवा का प्रयोग न कर बरेजों के आसपास धुआं कर दें या फिर हल्का गर्म पानी का छिड़काव करें। पत्ता सही हो जाएगा।- परवेज खान, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed