फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP's Gram Parikrama Yatra will reach 415 gram panchayats

Lalitpur News: भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा 415 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी

Sat, 10 Feb 2024 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP's Gram Parikrama Yatra will reach 415 gram panchayats
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा जनपद में 12 फरवरी को ब्लॉक बिरधा की ग्राम पंचायत से शुरू होगी। यह यात्रा जनपद के 415 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी।इसी दिन यात्रा का शुभारंभ पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

शुक्रवार को जनपद में पार्टी के पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। शुभारंभ ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों की पूजन करके किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से जनपद में गांव-गांव जाकर किसान व मजदूर की चौपाल लगाकर 10 वर्षों में मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा होगी। डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। यह यात्रा जिले में प्रत्येक दिन पांच ग्रामों में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा होंगे। यात्रा की जिम्मेदारियां भाजपा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियो को सौंप दी गई है। प्रत्येक कार्यकर्ता ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों के बीच में उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर अजय पटेरिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे, सुरेश पंथ, मनोज शर्मा, मेहरबान सिंह, महावीर दीक्षित आदि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed