फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp will success all 52 seat in bundelkhand

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 सीटों पर फहरेगा भाजपा का झंडा- मानवेंद्र सिंह

Fri, 20 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
bjp will success all 52 seat in bundelkhand
सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेते कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड और कानपुर की सभी 52 सीटों पर भाजपा अपना परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की नींव होता है, इसलिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में जुटना होगा। वह बृहस्पतिवार को सदर विधान सभा क्षेत्र की योजना बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ कंचन जायसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी हर समय कार्यकर्ता के साथ खड़ी है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा आगामी 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के किसी भी बूथ से सीधा वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। इसीलिए हर बूथ कार्यकर्ता को अपनी बूथ की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। साथ ही हमें अपने विरोधियों को भी चिह्नित करके रखना है ताकि हम उनका पुरजोर मुकाबला कर सके। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि शक्ति केंद्र का भली-भांति से किया गया सत्यापन विधानसभा चुनाव में जीत की नींव बनेगा। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाना होगा तभी इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल सकेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा रजनी साहू, जेके सिंह, मंडल नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बार हरपाल सिसौदिया, जखौरा अमरेश लोधी, तालबेहट डॉ प्रीतम कुशवाहा, पूराकलां मुलायम सिंह राजपूत, जाखलौन श्याम बिहारी कौशिक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, धर्मेंद्र गोस्वामी, घासीराम सहरिया, हरिओम निरंजन, अनिल अंचल, अजय पटैरिया, गौरव गौतम, रमेश लोधी, प्रदीप चौबे, श्रीकांत कुशवाहा, दीपक जायसवाल, महेश श्रीवास्तव, बलराम लोधी, रामेश्वर सड़ैया, हरिश्चन्द्र रावत, जिला मीडिया संयोजक देवेंद्र गुरु, मीडिया सह संयोजक सम्राट राजा , मीडिया सह-संयोजक ध्रुव सिसौदिया, डॉ दीपक चौबे, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।

भाजपा की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता

भाजपा की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed