फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP swayed in the joy of victory, fed a lot of sweets

जीत की खुशी में झूमे भाजपाई, खूब खिलाई मिठाई

Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP swayed in the joy of victory, fed a lot of sweets
पाली। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के बृहस्पतिवार को आए परिणाम की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

कस्बा में सुबह से ही चुनावों के परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व आम लोगों में उत्सुकता का माहौल रहा। अधिकांश लोग टीवी और मोबाइल के जरिए चुनाव परिणामों की जानकारी लेते रहे। दोपहर में अधिकांश सीटों के रुझान भाजपा के पक्ष में आते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। शाम के समय पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया, जिला मंत्री नरेंद्र ताम्रकार, महिपाल सिंह लोधी भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, बस स्टैंड चौराहे पर ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ जीत का जश्न मनाया गया। सभी कार्यकर्ता बस स्टैंड से मेन बाजार, रेंज चौकी तिराहा, गांधी चौक तक जुलूस के रूप में पहुंचे। जिला मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा की जीत से प्रदेश में फिर विकास की गति तेज होगी। इस कार्यक्रम के अलावा रेंज चौकी पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर सुनील नामदेव, आशीष चौरसिया, मनोज चौरसिया, जगदीश राय, मोनू, अभिलाषा राय, सुमित चौरसिया, राजदीप सिंह राजा, ज्ञानेंद्र सिंह राजा, हरिराम सोनी, सुनील नामदेव, ध्रुव रावत, प्रलव रावत, बृजेश सिंह लोधी, अमित जायसवाल, रमेश अहिरवार, रोहित चौरसिया, महेंद्र जैन, नंदकिशोर चौरसिया, कमलेश चौरसिया मौजूद रहे।

सरकार बनने की खुशी में करवाया मुंडन
पाली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा सरकार बनने की खुशी में कस्बा निवासी तुलसीराम चंदेल ने सिर का मुंडन कराया। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा भोले बाबा लिंक कंटेश्वर दरबार में संकल्प लिया था, जब तक भाजपा सरकार प्रदेश में नहीं आएगी तब तक मुंडन नहीं कराएंगे। बृहस्पतिवार को आए परिणामों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार आ चुकी है। इसी खुशी में मुंडन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed