फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP: Sarla Jain's ticket for the post of president in the municipality

भाजपा: नगर पालिका में सरला जैन को अध्यक्ष पद की टिकट

Mon, 17 Apr 2023 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP: Sarla Jain's ticket for the post of president in the municipality
ललितपुर/तालबेहट/महरौनी। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले की एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने नगर पालिका क्षेत्र से सरला जैन को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि नगर पंचायत तालबेहट से पुनीत सिंह परिहार, महरौनी से कृष्णा सिंह और पाली से कमलेश चौरसिया काे अध्यक्ष का पद प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में दावेदारों की लंबी सूची होने के कारण प्रत्याशियों के चयन को लेकर असमंजस था। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन

इसमें नगर पालिका क्षेत्र से सरला जैन को प्रत्याशी घोषित किया है। 60 वर्षीय सरला जैन की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है। इनके पति मुन्नालाल जैन भाजयुमो के जिलाध्यक्ष और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्तमान में पार्टी की आजीवन सहयोग निधि के संयोजक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत तालबेहट से अनारक्षित सीट पर पुनीत सिंह परिहार को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। उनके बाबा स्व. रूप सिंह और इससे पहले बड़े बाबा स्व. हनुमत सिंह भी नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं।
महिला सीट महरौनी से निवर्तमान चेयरमैन कृष्णा सिंह को मैदान में उतारा है। कृष्णा सिंह वर्ष 2000 में महरौनी ब्लॉक प्रमुख भी रहीं। इसके बाद 2012 से लगातार दो बार निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतीं।

वहीं अनारक्षित सीट नगर पंचायत पाली से कमलेश चौरसिया को टिकट दी गई है। 52 वर्षीय कमलेश चौरसिया करीब 27 साल से भाजपा में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। वह वर्तमान में किसान मोर्चा के पाली मंडल अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed