फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp political campaign

चुनावी वैतरणी पार करने को यात्राओं का सहारा

Mon, 22 Aug 2016 01:56 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 22 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
bjp political campaign
bjp - फोटो : demo pic
ललितपुर। यूपी में राजनीतिक दल यात्राओं के सहारे आगामी विधानसभा चुनाव फतह करना चाहते हैं। जिस पर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने काम भी प्रारंभ कर दिया है। कांग्रेस ने 27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा के दूसरे चरण में प्रवेेेश कर लिया है। वहीं, भाजपा की धम्म यात्रा व परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। सपा ने भी मुलायम संदेश यात्रा व विकास यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम भले ही घोषित नहीं हुआ हो पर हर दल चुनावी वैतरणी पार करने की योजना को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। सपा सरकार पांच साल के विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर पहुंच रही है। सितंबर माह में मुलायम संदेश यात्रा शुरू हो रही है जो ललितपुर से होकर गुजरेगी। इसके अलावा अक्तूबर माह में विकास यात्रा का आगाज होगा। वहीं, कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल नारे के साथ बस यात्रा निकाल रही है, जिसका दूसरा चरण आज से आरंभ हो गया है। भाजपा को भी यात्रा से गुरेज नहीं है। उसने दो यात्रा निकालने की घोषणा की है। दलितों को रिझाने के लिए धम्म यात्रा इस माह के अंत में ललितपुर पहुंच रही है तो सितंबर माह में परिवर्तन यात्रा आरंभ होगी। यात्राओं के नाम भले ही अलग हो लेकिन सभी उद्देश्य जनता के दिल में अपना स्थान बनाना है, जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव में आसान जीत मिल सके।
विज्ञापन

.....
बसपा को रैलियों पर भरोसा
बहुजन समाज पार्टी अन्य दलों से हटकर काम कर रही है। बसपा प्रमुख मायावती को यात्राओं की जगह रैलियों पर ज्यादा भरोसा है। वह रैलियों में विशाल जन समूह एकत्र कर अपनी ताकत का अहसास कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
सपा का प्रयोग रहा था सफल
पिछले विधानसभा चुनाव में सपा का यात्रा निकालने का प्रयोग सफल रहा था। अखिलेश यादव ने रथ यात्रा निकालकर सपा को भारी जीत दिलाई थी। शायद यही वजह है कि भाजपा, कांग्रेस को यात्राओं पर भरोसा जताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed