फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp jan arshirwaad yatra

सरकार के कामों की जानकारी देने के लिए निकल रही जन आशीर्वाद यात्रा

Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bjp jan arshirwaad yatra
पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री व अन्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कामों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और उसका आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा बुंदेलखंड सबसे पिछड़ा क्षेत्र है और इसे आगे ले जाने का काम हम लोगों को मिलकर करना है। इस मौके पर तुवन मंदिर परिसर से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पार्टी के नेतृत्व के निर्देश पर जन आशीर्वाद यात्रा का प्रारंभ तुवन मैदान से हुआ। यात्रा के प्रमुख कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू व सदर विधायक रामरतन कुशवाह ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। शहर में वर्णी कॉलेज चौराहे सहित कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची, जहां वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद यात्रा तालबेहट होते हुए झांसी रवाना हो गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, बंशीधर श्रीवास, हरि सिंह बुंदेला, हरिश्चंद्र रावत, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू, कार्यक्रम संचालक बब्बूराजा बुंदेला, निवर्तमान अध्यक्ष शालिकराम पुरोहित, रमेश कुमार सिंह लोधी, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष घासीराम सहरिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. बाबूलाल तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अंचल, अतुल अग्रवाल, देवेंद्र गुरु, रामेश्वर सड़ैया, महेश भैया, मनोज जैन पंचम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद जैन को घर जाकर दी श्रद्धांजलि
जन आशीर्वाद यात्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक व मंत्री रहे डॉ. अरविंद जैन के आवास पर पहुंची जहां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने उनके परिवारजनों से मुलाकात कर दुख दर्द जाना। इधर, यात्रा दीवान दिग्विजय सिंह उर्फ मोंटी भैया के आवास पर पहुंची जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता दीवान विक्रम सिंह लोधी मदनपुर और उनकी पत्नी की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को देखा
केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा अचानक जिला अस्पताल पहुंचे और यहां लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट को देखने के बाद सीएमओ से जानकारी ली। कुछ देर रुकने के बाद वह वापस चले गए।
जीआईसी सभागार में कुर्सियां रही खाली
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सभा के लिए जीआईसी का सभागार तय किया गया था इस सभागार में मंच के अलावा कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी लेकिन आगे की कतार में कार्यकर्ता जमे रहे जबकि पीछे की करीब 75 फीसदी कुर्सियां खाली पड़ी रही। यात्रा के शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री के अलावा संगठन के दिग्गज भी मौजूद रहे, इसके बाद भी सभागार में कार्यकर्ताओं की कमी होना चर्चा का विषय बनी रही।

जनपद के दो हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
ललितपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि अपने विभाग से संबंधित कार्यो में जनपद के दो हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जखोरा में क्लस्टर तैयार किया जा रहा है। मूर्तियों को बनाने का करीब 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने जखौरा और अन्य क्षेत्रों में लगने वाले लघु उद्योगों की जानकारी देते हुए आने वालीं व्यापारियों की कठिनाइयों से निपटने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों ने किसानों की दुर्दशा और जिले की एक फर्म द्वारा करीब 10 करोड़ की मसूर खरीद में घोटाला का सवाल पूछा गया तो मंत्री टालते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : LALITPUR

जीआईसी कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री

जीआईसी कॉलेज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed