{"_id":"6ad3c6e90ed693e092077649","slug":"bjp-deliberates-on-election-preparations-for-graduate-constituency-mla-seat-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-165308-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भाजपा ने स्नातक विधायक की चुनावी तैयारियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भाजपा ने स्नातक विधायक की चुनावी तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन
पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर
बानपुर। भाजपा ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को विजयी बनाने की रणनीति बनाई। कस्बे में जिला पंचायत सदस्य कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और पन्ना प्रमुखों ने चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन और जिला पंचायत सदस्य आशीष रावत ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। पन्ना प्रमुखों को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और प्रत्याशी के समर्थन में गतिविधियां तेज करने को कहा गया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक साहू, मंडल अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा, अवध बिहारी पटेरिया, सतेंद्र रावत, मोनू बिरथरे, संदीप दुबे, अशफाक खान और रामपाल राजपूत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद