फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp club beat traler club

बीजेपी ने ट्रेलर क्लब को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
bjp club beat traler club
ललितपुर। सोमवार को सदन ट्रॉफी 2021 नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच बीजेपी क्लब व ट्रेलर क्लब के बीच खेला गया। इसमें बीजेपी क्लब ने 37 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

तहसील के पास चल रहे सदन ट्रॉफी 2021 क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में बीजेपी क्लब व ट्रेलर क्लब में बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर बीजेपी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 103 रन बनाए। शहबाज कुरैशी ने 60 रन व सलमान कुरैशी ने 34 रन का सहयोग किया। लक्ष्य की पीछा करने उतरी ट्रेलर क्लब की टीम मात्र 66 रन बना सकी। इस तरह बीजेपी क्रिकेट क्लब 37 रने से विजेता बनी और उसने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। दर्शकों ने मैच का रोमांच उठाया। चौका, छक्का लगते ही तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार सलमान कुरैशी को दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कमेंट्री शाकिब अली ने की। स्कोरर वसीम मिर्जा, निर्णायक वकील अहमद व हैदर अली रहे। इस दौरान शाकिर अली, मुस्तफा मेंबर, नौशाद अली, इमरान मंसूरी, इकराम अली आदि मौजूद रहे। फाइनल मैच आज मंगलवार को खेला जाएगा।

सदन टूर्नामेंट में बल्लेबाज के आउट होने पर खुशी मनाते खिलाड़ी

सदन टूर्नामेंट में बल्लेबाज के आउट होने पर खुशी मनाते खिलाड़ी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed