फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP celebrates black day

भाजपा ने मनाया काला दिवस

Tue, 27 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrates black day
black day - फोटो : demo
ललितपुर।
विज्ञापन

 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जून 1975 को देश को इमरजेंसी की आग में झोंक दिया था। इमरजेंसी की याद रोंगटे खड़े देने वाली बात है। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने न्यायपालिका को अपने खिलाफ जाने के बाद अपना असली अधिनायकवादी वाला रूप देश के सामने ला दिया था। संवैधानिक मूल अधिकारों के खिलाफ जाकर देश में इमरजेंसी लगा दी थी।
जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी एड.ने बताया कि वे इसके साक्षी रहे है। उनके पिता जी स्व. रघुवीर सिंह जी भी एक वर्ष से अधिक जेल में रहे है। इसके चलते उनके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। पुरुष सदस्यों के जेल में रहने के चलते महिलाओं को खेती करनी पड़ी थी। वरिष्ठ नेता जगदीश लोधी ने इमरजेंसी लागू होने के दुष्प्रभावों और जनता के दमन चक्र के बारे में विस्तृत से बताया। शशिशेखर ने बताया कि आजादी के बाद यह लोकतंत्र की सुनोजित हत्या थी। महामंत्री रामेश्वर प्रसाद सडैया ने कहा कि किसानों, मजदूरों की आजादी छीन ली गई।
विज्ञापन

इसके अलावा मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. दीपक चौबे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, महामंत्री बब्बू राजा, नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, कृष्ण बिहारी, सतीश पुरोहित, राजेश डोडवानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed