फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp candigate purchased nomination, spa candigate blame partiality

भाजपा प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे, सपाइयों को अंदर घुसने ही नहीं दिया

Wed, 07 Jul 2021 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp candigate purchased nomination, spa candigate blame partiality
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से मात खा चुके सपाई ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। बुधवार को भाजपा ने जहां सभी ब्लॉकों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं वहीं सत्ता के खौफ के चलते सपा ने अपने पत्ते नहीं खोल रहे। उधर, सपा के प्रवक्ता का आरोप है कि कुछ लोगों ने बुधवार को पर्चा खरीदने की कोशिश की तो उन्हें गेट के अंदर जाने ही नहीं दिया गया, इस कारण वह पर्चा नहीं ले सके। बृहस्पतिवार को गोपनीय रणनीति के तहत पर्चा खरीदकर नामांकन दाखिल कराएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है जो आठ जुलाई को भी जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता खुशाल साहू ने आरोप लगाया गया है कि नामांकन पत्रों की खरीद के लिए पृथक से काउंटर स्थापित नहीं किए गए। पार्टी के जो नेता पर्चा खरीदने के लिए पहुंचे, उन्हें गेट से ही वापस लौटा दिया गया। पार्टी के कुछ नेताओं को सत्ता पक्ष से जुड़े लोग धमका रहे हैं। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को इस बात का पहले से आभास था कि इस तरह का माहौल बनेगा। इसे ध्यान में रखकर पार्टी ने घोषित प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। जिला पंचायत सदस्य मड़ावरा के उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन नहीं भरने दिया गया था। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी पार्टी का प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाया। अब पार्टी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
विज्ञापन

इधर, भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। इन प्रत्याशियों ने ब्लॉक कार्यालयों पर जाकर नामांकन फार्म (पर्चा) खरीद लिया है।
भाजपा प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी कराने के लिए रणनीति बना रहे दिग्गज
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी कराने के लिए दिग्गज रणनीति बना रहे हैं। पार्टी नेता उन दावेदारों से संपर्क साध रहे हैं जो प्रत्याशी बनने के लिए आतुर हैं। उनसे कहा जा रहा है कि यदि पार्टी का प्रत्याशी निर्विरोध हो जाता है तो बिना किसी व्यवधान के ब्लॉक में विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे, इसमें उनकी भी सलाह व सुझाव लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो इस समय पार्टी नेताओं का ध्यान तालबेहट ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर केंद्रित है। अन्य ब्लॉक के चुनाव में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि, सभी ब्लॉकों में अलग-अलग नेताओं को लगाया गया है। वहीं, बसपा ने इस चुनाव से दूर रहने का निर्णय लिया है। पार्टी नेता भाजपा व सपा के बीच चल रही खींचतान को दूर से देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह हैं भाजपा के प्रत्याशी
ब्लॉक जखौरा से बबीता पत्नी चिल्ला सहरिया, तालबेहट से विजय सिंह गोलू राजा, बार से गुनमाला पत्नी कल्याण सिंह लोधी, मड़ावरा से चंद्रदीप रावत, महरौनी से गौरा पत्नी धंदू अहिरवार, बिरधा से मोहित निरंजन को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
---
इन्होंने खरीदे नामांकन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुणमाला, कमलेश, पार्वती, कलावती ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसमें भाजपा प्रत्याशी गुनमाला ने पर्चा के दो सेट खरीदे हैं।
----
आज नामांकन पत्र खरीद कर भर सकते हैं सपाई
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नामांकन पत्र बृहस्पतिवार को भी खरीदे जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में यह संभावना जताई जा रही है कि सपा के प्रत्याशी आठ जुलाई को नामांकन पत्र खरीदकर जमा कर सकते हैं। सपा की गोपनीय रणनीति के कारण भाजपा के खेमे में हलचल बनी हुई है। पार्टी के नेता सपा के अंदर बन रही रणनीति को जानने का प्रयास कर रहे हैं।
फोटो 25
कैप्सन-राजकुमार जैन
सामजस्य बैठाकर पार्टी के घोषित प्रत्याशियों को निर्विरोध कराने का प्रयास किया जाएगा। ब्लॉक स्तर के नेताओं से बातचीत की जा रही है। यदि मतदान की स्थिति बनती है तो हम उसके लिए भी तैयार हैं।-राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष, भाजपा

----
फोटो 26
कैप्सन-खुशाल साहू
जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी पर्चा नहीं भर पाए। इसे ध्यान में रखकर इस बार पार्टी ने गोपनीय रणनीति अपनाई है, इसलिए घोषित प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।आज जो लोग नामांकन पत्र खरीदने गए थे उन्हें गेट से घुसने नहीं दिया गया।
खुशाल साहू
प्रवक्ता, सपा
----
फोटो 24
कैप्सन-दीपक कुमार अहिरवार
पार्टी हाईकमान ने इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया है। इस वजह से पार्टी नेता इस चुनाव से दूरियां बनाए हुए हैं।
दीपक कुमार अहिरवार
जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed