फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   biomatric machine not established

एक चौथाई विद्यालयों में ही लग सकी बायोमेट्रिक मशीनें

Thu, 24 Aug 2017 01:36 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 24 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
biomatric machine not established
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर।
विज्ञापन

शहर के सभी सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखने के लिए शासन ने अप्रैल महीने में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक कई सरकारी कार्यालयों में मशीन नहीं लगाई जा सकी है। वहीं, कुल 103 विद्यालयों में से 28 में ही यह मशीन लगाई जा सकी हैं।
प्रदेश सरकार की मंशानुसार सरकारी कार्यालयों में कामकाज की संस्कृति कायम रखने के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए बायोमेट्रिक मशीन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने थे। शासन के निर्देशों के बाद भी तमाम कार्यालयाध्यक्ष उदासीन बने हुए हैं। इनमें भूमि संरक्षण अधिकारी, डीएफओ, रेंज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी आदि शामिल हैं। बीएसए कार्यालय में लगी मशीन खराब हो गई है। वहीं, वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में मशीन को अभी तक एक्टीवेट नहीं किया गया है। कमोवेश यही स्थिति विद्यालयों की है। जिले में संचालित 103 में से करीब 28 माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों ने ही बायोमेट्रिक मशीन लगवाई है। इसी तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की वार्डन दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इस मामले में प्राथमिक विद्यालय देहरे बाबा के प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने उदाहरण पेश किया है। उन्होंने निर्देशों का इंतजार किए बगैर ही स्कूल में बायोमेट्रिक मशीन लगवा ली है। दूरदराज के इलाकों में मशीन को चार्ज करने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में एक सप्ताह के अंदर बायोमेट्रिक मशीनें लगवा दी जाएगी। जहां तक आफिस में मशीन खराब होने की बात है तो उसे सही कराया जाएगा। अन्य स्कूलों में बजट की उपलब्धता पर मशीनें लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अम्बरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर।
 
बायोमेट्रिक नहीं तो वेतन भी नहीं
राजकीय हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बायोमेट्रिक लगवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। यदि मशीन नहीं लगवाते हैं तो अगस्त माह का वेतन रोक दिया जाएगा। इसी तरह वित्त विहीन स्कूलों की हकीकत जानने के लिए अधिकारी नामित कर जांच कराई जाएगी।
- डा. आरपी वर्मा
जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed