फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike ryder died by tractor hit

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, दो घायल

Sat, 20 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
bike ryder died by tractor hit
रोते बिलखते परिजन - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। थाना क्षेत्र के गांव बम्होरीकला और पिपरट के बीच शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम बम्होरीकला और पिपरट के बीच सड़क पर जामनी बांध की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ग्राम पिपरट निवासी 57 वर्षीय मौनलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पप्पू और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव देखते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे रामकिशोर ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश के ग्राम रजऊवा थाना बांदरी निवासी सौरभ एवं इंदौर के पीतमपुरा निवासी पप्पू बाइक से उसके घर आए और पिता को ग्राम सौंरई ले गए थे। देर शाम जानकारी मिली कि उसके पिता का शव सड़क पर पड़ा है। थानाध्यक्ष अमरबहादुर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल भेज दिया गया और मृतक मौनलाल के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी

घायल का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed