{"_id":"613e57f38ebc3e1e655bfc69","slug":"bike-riders-protest-over-challan-lalitpur-news-jhs2041557186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहनों के चालान पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहिया वाहनों के चालान पर जताया विरोध
विज्ञापन
कंपनी बाग में मौजूद बुविसे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में दो पहिया वाहनों के हो रहे लगातार चालान को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने कंपनी बाग में बैठक की। जिसमें भारी-भरकम चालानों को रोके जाने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनपदवासी किसान लगातार आपदाओं का दंश झेलते आ रहे हैं। कोरोना काल की में फैली महामारी ने लोगों केे बेरोजगार कर दिया है। सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि वर्तमान में मौसमी बीमारियां फैली हुई हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन शहर आते हैं। यहां पर यातायात और परिवहन विभाग उनके हजारों के चालान काटकर कमर तोड़ रहे हैं। कहा कि शहर में कहीं भी सरकारी पार्किंग नहीं हैं। शादीलाल कॉंप्लेक्स नगर पालिका भवन में अंडरग्राउंड पार्किंग सालों से बंद पड़ी हुई है, ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग वाहनों को कहां खड़ा करें। उन्होंने कहा कि यातायात और परिवहन विभाग का ध्यान अवैध डग्गामार टैक्सियों, अवैध ट्रैक्टर्स, ओवरलोड ट्रक, डंपर, फर्जी नंबर प्लेट व अवैध हूटर लगी कारों पर कभी नहीं जाता हैं। जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
बैठक में हेमंत जैन, कदीर खां, राजकुमार कुशवाहा, अमर सिंह बुंदेला, हरविंदर सलूजा, भगत सिंह, प्रदीप राठौर, प्रदीप, रवि रैकवार, अमित जैन, गफूर खां, महेंद्र, संतोष साहू, गजेंद्र सिंह, अनिल, संतोष सोनी, ज्ञानी अहिरवार, मनोज राजपूत, केशव अहिरवार, शंकर रामचंद्र, चाली अहिरवार, राजीव, सुधीर पटेल मौजूद रहे।