फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider student killed, friend injured in taxi collision

Lalitpur News: टैक्सी की टक्कर से बाइक चालक छात्र की मौत, दोस्त घायल

Sat, 25 Apr 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student killed, friend injured in taxi collision
- स्नातक का पेपर देकर घर जाते समय ग्राम बिरारी के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम बिरारी के पास चार पहिया टैक्सी की टक्कर से बाइक चालक छात्र अभिराज (20) निवासी ग्राम खिरिया छतारा, थाना बानपुर की मौत हो गई। जबकि गांव का ही दोस्त संजय सिंह घायल हो गए। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतक के मामा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भांजा अभिराज शुक्रवार को स्नातक की चल रही सेमस्टर परीक्षा में पेपर देने के लिए ललितपुर अपनी बाइक से आया था। पेपर देने के बाद दोपहर को वह अपने गांव के मित्र संजय सिंह के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी उनकी बाइक कोतवाली सदर के ग्राम बिरारी के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार भाग रही लोडिंग चार पहिया टैक्सी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अभिराज व संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल अभिराज के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि संजय सिंह को भर्ती कर लिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। अभिराज की मौत होने से घर सहित गांव में मातम छाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed