फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Lalitpur News: कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sat, 03 Jan 2026 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
- मड़ावरा तहसील के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा मड़ावरा में तहसील कार्यालय के सामने तेज रफ्तार भाग रही कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। तहसीलदार मड़ावरा ने अपनी सरकारी गाड़ी से घायल को सीएचसी मड़ावरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम प्यासा निवासी नीतेश कुमार (26) पुत्र प्रागीलाल टैक्सी एजेंसी में कार्यरत था। वह प्रतिदिन की तरह काम पर आया था और किसी कार्य से तहसील कार्यालय की ओर गया था। यहां से वह वापस लौट रहा था और तहसील गेट के सामने पहुंचा था तभी बाजार की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे नीतेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्रभारी तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने अपनी सरकारी गाड़ी से मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद कार चालक और उसमें बैठे युवक मौके से भागने लगे। जिसमें से लोगों ने एक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक और उसमें सवार सभी लोग नशे में थे। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मौके पर ही रोने-चिल्लाने लगे। मृतक के दो एक पुत्र व एक पुत्री हैं। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed