फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike rider died in road accident

Lalitpur News: सड़क द़ुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 11 Dec 2022 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गाम राजघाट में मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम सिलगन निवासी बाइक चालक ज्ञान सिंह (22) पुत्र भागीरथ लोधी की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी घायल हो गए। ज्ञान सिंह की आठ दिन पहले ही शादी हुई थी। वह अपने साथियों के साथ पत्नी से उसके मायके में मिलकर लौट रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलगन निवासी ज्ञान सिंह (22) पुत्र भागीरथ लोधी की शादी आठ दिन पहले ग्राम गुरसौरा में हुई थी। दो दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके गई थी। शनिवार को वह पत्नी से मिलने अपने साथियों के साथ उसके मायके गया था और पत्नी से मिलकर दोस्तों के साथ बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी राजघाट मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई, जबकि उसके गांव के ही साथी प्रहलाद झा व संदीप राजा दूसरी ओर गिर गए। प्रहलाद को मामूली चोटें आई थीं, जबकि संदीप राजा को चोटें नहीं आईं। साथियों ने एंबुलेंस को फोन लगाया और परिजनों को भी जानकारी दी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और इंदौर में लोडिंग ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदी छूटने से पहले ही विधवा हो गई दुल्हन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी ज्ञान सिंह की शादी तीन दिसंबर को हुई थी। आठ दिन पहले जहां मायके से लेकर ससुराल तक शादी की खुशी मनाई जा रही थी, आज उसी आंगन में कोहराम मचा था। हादसे में ज्ञान सिंह की मौत ने सभी को रुला दिया। मृतक के परिजन और आसपास के लोग नम आंखों से बोले अभी दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि वह विधवा हो गई।

बेटे फोटो देखकर बिलखते रहे माता पिता
ज्ञान सिंह के घर पर भी शादी के बाद की और बहूू के दूसरी विदा के बाद की रस्मों को पूरा करने पर मंथन चल रहा था। इसी बीच शनिवार की शाम को ज्ञान सिंह की मौत की सूचना मिलने से दोनों परिवारों में मातम पसर गया। पत्नी और उसके माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारजन बार-बार उसकी फोटो देख देखकर बिलख पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed