{"_id":"5fb2dc548ebc3ea3607589b1","slug":"bike-crashed-two-died-lalitpur-news-jhs1811757141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने ढाबा पर बैठे ग्रामीण को मारी टक्कर, दो घायल एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने ढाबा पर बैठे ग्रामीण को मारी टक्कर, दो घायल एक की मौत
विज्ञापन
investigation.jpg
- फोटो : investigation.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत अमरपुर गल्ला मंडी के पास ढाबा पर बैठे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार दूसरा युवक और ढाबे पर बैठा ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बीघाखेत निवासी सिरनाम (32) पुत्र रमेश अहिरवार, अपने पड़ोसी बल्लू पुत्र मलखान के साथ बाइक से ललितपुर से दिवाली की देर शाम पटाखा लेकर वापस गांव लौट रहे थे। अभी वह अमरपुर गल्ला मंडी के पास ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर ढाबा पर बैठे ग्राम अमरपुर निवासी मंगल (26) पुत्र अवधेश को टक्कर मारते हुए गिर गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ढाबा संचालक व अन्य ग्रामीणों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सिरनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि मंगल की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
मृतक के पिता रमेश अहिरवार ने बताया कि उसका पुत्र नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदार का काम करता था। दिवाली को वह पटाखा लेकर लौट रहा था। अमरपुर गल्ला मंडी के सामने ढाबे के पास उसके पुत्र की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने उसके पुत्र व उसके साथी के साथ मारपीट की। ढाबा संचालक ने बताया कि ढाबे के सामने कुर्सी पर बैठे मंगल को बाइक ने टक्कर मार दी और ढाबा से टकरा गयी। इससे वह घायल हो गए थे। इसमें मंगल को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
-------
मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी निरीक्षक