फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhusa ke dam gire, kisan pareshan

भूसा के दाम गिरे, किसान परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
bhusa ke dam gire, kisan pareshan
भूसा की टाल - फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन का असर खेती किसानी से जुड़े अनाज एवं भूसे पर भी दिखाई दे रहा है। बाहर के खरीदार नहीं आ पाने के कारण भूसा के दाम घट गए हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के महानगरों में पशुपालन एवं डेयरी का व्यवसाय करने वाले में भूसे की खासी डिमांड है। वह ऊंची कीमत पर भूसा खरीदकर अपनी जरूरत पूरी करते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के किसान प्रतिवर्ष भूसा के व्यवसाय से अच्छा खासा पैसा कमा लेते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह- जगह भूसे की टाल बनाकर भूसा खरीदारी का कारोबार पूरे जिले में होता था। मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, इंदौर, बिदिशा, गंजबासौदा समेत अन्य क्षेत्रों के व्यापारी भूसा खरीदने आते थे, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण इस बार बाहर के व्यापारी नहीं आ पा रहे हैं। इस कारण भूसे के दाम बहुत कम चल रहे हैं। पिछले वर्ष मसूर का भूसा 330 रुपये प्रति क्विंटल, चना का भूसा 300 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का भूसा 230 रुपये प्रति क्विंटल दामों पर बिका था, लेकिन अबकी बार मसूर और चने का भूसा 250 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का भूसा 180 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। उस पर घंटों के इंतजार के बाद किसानों के भूसे की तुलाई हो पा रही है। भूसा टालों पर न तो छाया का प्रबंध है और न पीने के पानी की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed