फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bhaye Manifest Kripala Deendayala Kaushalya Benevolent...

Lalitpur News: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी...

Wed, 02 Oct 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Bhaye Manifest Kripala Deendayala Kaushalya Benevolent...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। रामलीला महोत्सव के आयोजन में श्रीराम जन्म और ताड़का वध लीला का मंचन हुआ, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए।
मंचन का शुभारंभ दशानन के अत्याचार से व्याकुल धरती की करुण पुकार के साथ हुआ। श्री हरि विष्णु धरती को पाप के बोझ से मुक्त करने के लिए अवतार लेने का भरोसा दिलाते हैं। इधर, अयोध्या के राजा दशरथ संतान न होने की चिंता में व्यथित हैं। शृंगीॠषि के मार्गदर्शन में राजा दशरथ पुत्रेष्टि यज्ञ करते हैं। यज्ञ और राजा के पुण्य प्रतापों के फल से तीनों रानियों से चार पुत्र प्राप्त होते हैं। बड़ी रानी कौशल्या के गर्भ से जन्म लेने के पूर्व श्रीहरि विष्णु अपनी माता को अपने विशाल चतुर्भुजी रूप के दर्शन कराते हैं।
श्रीराम जन्मोत्सव पर अवध में जमकर बधाइयां बजीं और आतिशबाजी छुड़ाई गई। दशरथ कुमारों का गुरु वशिष्ठ ने नामकरण संस्कार कराते हुए गुणों के आधार पर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न नाम दिए। मुनि विश्वामित्र मदद लेने के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ ले जाते हैं। श्रीराम और लक्ष्मण विशालकाय राक्षसी ताड़का, मारीच और सुबाहू सहित अनेक राक्षसों का वध कर देते हैं। पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है।
विज्ञापन

लीला मंचन में प्रखर मिश्रा, अथर्व चतुर्वेदी, अक्षत रिछारिया,रुद्रांश भौंडेले, आयुष्मान खरे, रजनीश रिछारिया, संजय शुक्ला, अनुज भोंडेले, बलराम राय, कृष्णकांत नायक आदि ने अभिनय किया। बुधवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed