{"_id":"5ee50b0b8ebc3e433471ec20","slug":"bhartiye-kissan-union-protested-lalitpur-news-jhs169009271","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में उठान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में भरेंगे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में उठान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में भरेंगे गेहूं
विज्ञापन
अधिकारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में गेहूं खरीद केंद्रों पर उठान की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। विकासखंड बिरधा अंतर्गत साधन सहकारी समिति पिपरई खरीद केंद्र पर उठान नहीं होने से दो दिन से खरीद ठप चल रही है। किसान ट्रैक्टरों में उपज लिए बैठे हैं। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने धरना दिया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि जिले में सहकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद चल रही है। जहां पर समय पर गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। उठान के अभाव में समय पर किसान गेहूं नहीं बेच पा रहे है। कई किसानों के नंबर पर दर्ज तिथि निकल गई, लेकिन अनाज नहीं बेच पाए हैं। खरीद केंद्र पर पहुंचने पर कभी वारदाना तो कभी उठान की समस्या से गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही है।
किसान कर्ज तले दबे होने के कारण जल्दबाजी में बेचने के लिए क्रय केंद्रों पहुंच रहे, जहां पर उठान के अभाव में दो दिन से ट्रैक्टर लिए बैठे हैं। किसान परेशान हैं। शनिवार को खरीद बंद होने से किसानों का धैर्य जबाव दे गया। भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र पर धरना- प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर नायब तहसीलदार पहुंचे, जिन्हें ज्ञापन देकर बताया कि खरीद केंद्र पूरी तरह से अव्यस्थित बने हुए हैं। शीघ्र ही उठान कराई जाए। चेतावनी दी गई कि दो दिन बाद किसान अपनी उपज को लेकर कलेक्ट्रेट में रखने को मजबूर होंगे। ज्ञापन पर गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, सचिन मिश्रा, प्रेम सिंह, पंचम सिंह, गोविंद, समीम, राकेश, संतु, मोहन, कल्लू, रामगोपाल, राजाराम, इंद्रपाल सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
पहले भी दिया गया था दो ट्रकों से उठान का आश्वासन
सहायक निबंधक सहकारिता रमेश कुमार गुप्ता ने केंद्र प्राभारी व किसानों से तुलाई के बारे में जानकारी लेकर क्रय केंद्र से गेहूं उठान के लिए प्रतिदिन दो ट्रक लगाए थे। एक कांटे से बढ़ाकर दो कांटों से तुलाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है।