फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Betwa river overflows due to rain, five people stranded on the island

बारिश से बेतवा नदी उफनाई, टापू पर फंसे पांच लोग

Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Betwa river overflows due to rain, five people stranded on the island
तालबेहट। मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से जिले में एक बार फिर बेतवा नदी उफान पर आ गई है। इसके चलते बुधवार देर शाम को माताटीला बांध के 12 गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खेत पर चारा काटने और बकरियां चराने गए पांच ग्रामीण एक टापू पर फंस गए। सूचना पर एसडीएम और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित रेस्क्यू टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि रात होने के चलते रेस्क्यू कर रही टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में हुई बारिश के चलते बेतवा नदी में पानी बढ़ गया। जिस कारण राजघाट बांध का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार को बांध के नौ गेट खोलकर 79 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने के चलते माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। इसके चलते माताटीला बांध के 12 गेट खोलकर 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अचानक पानी छोड़े जाने और बेतवा नदी के उफान पर आने से खेत पर बकरियां चराने और चारा काटने गए ग्राम थानागांव के रामसागर के पांच लोग फंस गए। सभी लोग एक टापू पर मौजूद है और मदद के इंतजार में हैं। सूचना पर जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आया और आनन फानन बचाव दल के साथ उपजिलाधिकारी तालबेहट अमित कुमार भारतीय, कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। बचाव दल टापू पर फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आसपास के गांव वाले और टापू पर फंसे ग्रामीणों के परिजन मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

----------
जामनी बांध से 1995 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर जामनी नदी पर भी पड़ा। जामनी नदी में पानी बढ़ने के कारण मड़ावरा क्षेत्र में स्थित जामनी बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग ने बांध से 1995 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की पूर्व सूचना इस नदी के आसपास के करीब एक दर्जन गांव वालों को दी और सभी से सर्तक व सजग रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed