फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Benefits of Udyam Yojana should reach the youth: CDO

युवाओं को पहुंचाएं उद्यम योजना का लाभ : सीडीओ

Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Udyam Yojana should reach the youth: CDO
ललितपुर। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। योजना से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह योजना सेतु का कार्य करेगी। बैंकों में जाने वाली पत्रावलियों को निर्धारित समय में स्वीकृत व ऋण वितरण करने को कहा। सभी पत्रावलियों की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित आवंटित लक्ष्य पूर्ण करने को कहा। उन्हाेंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 700 के मुकाबले 220 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। 20 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्य कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश गुप्ता एवं समन्वयक दीपांकर चक्रवर्ती ने विभिन्न व्यवसाय, उत्पादों, सेवा एवं निर्माण क्षेत्र की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed